फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से निकाली निशान पदयात्रा, उड़ाए अबीर-गुलाल

Sat, 28 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में निकाली गई निशान यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। श्री श्याम गुणगान पदयात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु देवरिया स्थित श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


शोभायात्रा कसया नगर के चित्रतुली गली स्थित श्री राधेकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में भगवान शिव एवं राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मनमोहक धार्मिक गीतों के बीच भक्तगण हाथों में निशान लिए जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। भक्ति और उल्लास से सराबोर इस पदयात्रा ने नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। यात्रा का स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने किया और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


इस दौरान संतोष तुलस्यान, दुर्गेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, भोली जी सोनी, शुभम गोयनका, महेश गोयनका, मनीष अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अंकित गर्ग, राजेश सोनी, ध्रुव मद्धेशिया, भोला जायसवाल, किशोर निषाद, वेद जायसवाल, सुमित जायसवाल, राहुल सोनी, राकेश यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
निशान यात्रा के साथ दो दिवसीय श्याम फाल्गुन उत्सव संपन्न
पडरौना। शहर के श्री श्याम मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्याम फाल्गुन उत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से सुबह निशान यात्रा निकली गई। इसके बाद श्याम नाम की मेहंदी मनुहार, ताली कीर्तन आदि आयोजन हुए।

श्री श्याम मंदिर से सुबह सात बजे श्री श्याम निशान पूजन के साथ निकली निशान यात्रा साहबगंज, बावली चौक, रामकोला रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, सेंट्रल बैंक रोड, विवाह भवन रोड समेत पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान श्याम प्रभु के भक्त रंग और अबीर में सरोवर होकर भक्तिगीतों की धुन पर झूमते दिखे। अंत में निशान यात्रा श्रीश्याम मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ।
इस दौरान आयोजन के संयोजक अखिलेश गोयल, सदर विधायक मनीष जायसवाल, संतोष गोयंका, मनीष चिरानिया, गौरव कनोडिया, आलोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, नलिन अग्रवाल, रजनीश रुंगटा, भास्कर अग्रवाल, सतीश जिंदल, आनंद टिबड़ेवाल, अशोक टिबड़ेवाल, मीनू जिंदल, आदित्य बंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें