फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से नौ यात्री घायल

Thu, 16 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाहदरा में हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा । गोंडा से बिस्कोहर बाजार को आ रही प्राइवेट बस गुरुवार को पलट गई। बस में यात्रा कर रहे बिस्कोहर बाजार निवासी नौ यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से गायब एक यात्री को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। दुर्घटना बलरामपुर के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम महदेईया के पास की है। बस पलटने की सूचना मिलने के बाद बिस्कोहर बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

बाजार निवासियों ने बताया कि बिस्कोहर बाजार से एक प्राइवेट बस रोजाना गोंडा के लिए जाती है। लौटते समय महदेइया मोड़ के पास स्थित सहियापुर बाजार मे पलट गयी। इन घायलो मे नौ यात्री  विस्कोहर बाजार के है। घायलों में  बिस्कोहर बाजार निवासी विरेंद्र (13), शिवम (20), बब्बू (41), अन्नू (41), सूर्यलाल (28), कदीर (24), मुन्नू (35), रंजना उर्फ प्रिया (25), असगर (62), आलिया (60) है। घायलो को पीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। अन्नू की गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें