पेंड़ारी मुस्तहकम में नाइट ब्लड सैपलिंग शिविर में एचआईवी, शुगर व टीबी का हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पेंड़ारी मुस्तहकम में शनिवार रात करीब आठ से 12 बजे तक स्वास्थ्यकर्मियों ने नाइट ब्लड सैंपलिंग शिविर का आयोजन किया। इस दौरान गांव के 70 लोगों का ब्लड का सैंपल लेकर शुगर, एचआईवी के साथ टीबी को भेजा गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में नाइट ब्लड सैंपलिंग की जा रही है। इस दौरान दीपक मधुकरपुर, अमित त्रिपाठी, सुनीता, विश्वकर्मा, सुनीता मौर्या, अश्वनी अग्रहरी, रवींद्र उपस्थित रहे।