लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लोटन-मोहाना मार्ग स्थित पननी के पास शनिवार को दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें लोटन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के निबिहवा गांव निवासी रामनाथ (17) पुत्र श्रीनिवास व शिवम (22) पुत्र सतेंद्र बाइक से लोटन की तरफ आ रहे थे कि सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सड़क पर गिर गए और दूसरी बाइक सवार रमाकांत (25) पुत्र विजेंद्र और विजेंद्र (45) पुत्र चंदू सहित चारों लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी लोटन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसमें रमाकांत की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध थानाध्यक्ष लोटन विजय शंकर सिंह का कहना है कि सूचना मिली। मौके पहुंचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया हूं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।