फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच जाम कर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हाईवे पर चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विभिन्न मांगों के समर्थन में कृषि कार्यालय पर 44 दिनों से धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे को 55 मिनट तक जाम कर प्रदर्शन किया। जाम से हाईवे के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। यात्रियों को परेशानियों से गुजरना पड़ा। मौके पर डीडी कृषि क ो कार्यकर्ताओं ने मांगपत्र सौंपा और डीडी के आश्वासन पर जाम खत्म हो सका। वहीं, कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे आगे भी सड़क पर ही उतरकर आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय ने कहा कि किसानों के समस्याओं को लेकर जिम्मेदार उदासीन हैं। किसानों की समस्याओं पर कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है। कहा कि 44 दिनों से कार्यालय पर धरना चल रहा है। लेकिन कोई भी अधिकारी यह देखने तक नहीं आया कि धरनारत किसानों की मांग क्या है। कहा कि धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान नमी अधिक बताकर नहीं खरीदा जा रहा है। किसान बिचौलिया के हाथ धान बेचने को विवश हैं। धान क्रय केंद्रों को सक्रिय करते हुए धान खरीदने के लिए निर्देशित किया जाए। जिले में किसानों पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि की है, जिस आदेश को तत्काल वापस लिया जाए।
वृद्ध किसानों को पंाच हजार रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दिया जाए। अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। उसका- लखनापार बांध का तत्काल मरम्मत करवाया जाए। सिंचाई का मुख्य समय चल रहा है, अधिकांश नहरें सूखी हैं, सिंचाई में कठिनाई हो रही है। नहरों में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णनंद चौधरी ने कहा कि किसानों की अनदेखी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा किसान लाठी से उठाने को बाध्य होगा। कहा कि किसानों की सारी मांगें पूरी की जाए। बस्ती मंडल के उपाध्यक्ष मुन्ना पांडेय ने कहा कि किसान अब जाग उठा है। अन्याय करने वाले किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा और जररूत पड़ी तो लाठी भी चलाएंगे। इस दौरान विनोद कुमार चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह, ईश्वरी प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, अनिल कुमार राव, इंद्रजीत दुबे, पंकज कुमार, गोपाल प्रसाद पांडेय, राजेश दुबे, राम प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें