फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेक्स्टजेन ने बालाजी को पांच विकेट से हराया

Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार काे आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में नेक्स्टजेन ने बालाजी क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

नेक्स्टजेन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बालाजी क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.3 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बालाजी की तरफ से अंशुमान (कप्तान) ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। आकाश ने 17 रन और अक्षत ने 18 रन का योगदान दिया।
वहीं, नेक्स्टजेन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 3 विकेट, साजन ने 2 विकेट, दिव्यांश ने 2 विकेट और संदीप ने एक विकेट चटकाए। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्टजेन की टीम ने 26.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

आर्यन ने 46 रन, आर्या पांडेय ने 24 रन व संदीप ने 16 रनों की पारी खेली। बालाजी अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षत ने दो विकेट, शिवेश व आकाश ने एक-एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें