फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अगले वर्ष पहले बैच की पूरी होगी पढ़ाई, मिलेंगे 100 नए डॉक्टर

विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चतुर्थ सत्र के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अगले सत्र में समाप्त हो जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज से पहला बैच निकलने के साथ ही जिले को 100 नए डॉक्टर भी मिल जाएंगे। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 2021 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई है। इसके बाद से हर वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार वर्षों से हर वर्ष 100 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाता है। इसके साथ ही प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को चार सत्र की पढ़ाई लगभग पूरी हो गई है। इसके साथ ही अगले वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद 100 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं डॉक्टर की उपाधि पा जाएंगे। इससे वह जिले अथवा अन्य मेडिकल कॉलेज में रहकर इंटर्नशिप कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी होने के बाद जिले को भी पर्याप्त डॉक्टर मिलेंगे। इससे जिले में आने वाले गंभीर मरीजों को अन्य मेडिकल कॉलेज में रेफर नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें