डॉक्टर मो. वासिफ उर्फ वस्सू
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डॉक्टर बोले: अखबार पूरी तरह सुरक्षित
डुमरियागंज। अखबार सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोगों के पास पहुंचता है। अखबार पर कोरोना संक्रमण का असर नहीं पड़ता है। अफवाहों पर ध्यान न दें, बिना डरे अखबार पढ़ें। डुमरियागंज स्थित बैदौला चौराहा निवासी चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. मो. वासिफ उर्फ वस्सू कहते हैं कि अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। वह आपने जिम्मेदारी अच्छी तरह से समझते हैं। कोरोना प्रतिरोधक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अखबार लोगों तक पहुंच रहा है। अखबार के माध्यम से ही लोग देश दुनिया व स्थानीय जानकारियां लेते हैं। संक्रामक रोग के जानकार डॉ. रफीउल्लाह खान कहते हैं कि अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। अखबार प्रिंट होने से लेकर लोगों में पहुंचाने तक सैनिटाइज भी किया जाता है। इसलिए अखबार पूरी तरह से कोरोना संक्रमण से सुरक्षित है। इसे पढ़ने से किसी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है। लॉकडाउन के दौरान लोगों का समय बिताने के साथ ही अन्य जानकारी प्राप्त करने का एक सरल माध्यम अखबार ही है। जो इस समय सभी लोगों की जरूरत बना हुआ है।