फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा साबित हो रहा है नवनिर्मित मधवापुर पुल

Sun, 01 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मधवापुर के नवनिर्मित पुल पर उखड़तीं गिट्टियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेवा से बढ़नी मार्ग पर स्थित मधवापुर व संग्रामपुर के बीच सिकरी पर करोड़ों की लागत से बना पुल जिम्मेदारों की उदासीनता की भेंट चढ़ गया। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस पुल पर अभी से गिट्टियां उखड़ कर गड्ढे का रूप ले रही हैं, जो राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कई बार लोग इस पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बेवा-ढेबरुआ मार्ग का विगत वर्षों से चौड़ीकरण व सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। 42 करोड़ की लागत से बने सड़क में कई स्थानों पर पुल का निर्माण किया जाना था।
इसी के तहत मधवापुर सिकरी नाले पर पुल का निर्माण तो पूरा कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदारो की उदासीनता का आलम सह है कि अभी से पुल पर गड्ढा होने के साथ गिट्टियां बिखरने लगी हैं। कई बार लोग अचानक गड्ढा देखने पर असंतुलित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके मणि ने कहा कि इस स्थल की जांच की गई है। मानक के विपरीत पेंट व लेपन पाए जाने पर निमार्णाधीन संस्था को मरम्मत के लिए निर्देशित किया जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें