भिटौली। थाना क्षेत्र के करमही निवासी नागेंद्र कुमार ने गांव के ही कुछ युवकों पर आर्केस्ट्रा चालू करने की बात को लेकर गाड़ी का शीशा तोड़ कर ड्राइवर के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता की तहरीर के अनुसार 27 नवंबर को उसकी बहन की शादी थी। शादी में आर्केस्ट्रा पार्टी भी आई हुई थी। जो गाड़ी के साथ-साथ बाजा लगी थी। द्वार पूजा व अन्य सभी जरूरी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बाराती भोजन पानी के लिए कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे कि गांव के ही तीनों युवकों ने आर्केस्ट्रा गाड़ी को रोक लिया और जबरदस्ती नाच-गाना के लिए दबाव बनाने लगे। जब आर्केस्ट्रा गाड़ी का ड्राइवर धीरे-धीरे गाड़ी निकाल रहा था तो आक्रोश में आकर उक्त तीनों युवकों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया एवं ड्राइवर को बुरी तरह से मारे पीटे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।