फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने जिले में नए मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। गोरखपुर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और कोविड-19 के नोडल अफसर रहे डॉ. इंद्रविजय ने मंगलवार को नए सीएमओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय के कर्मियों से औपचारिक मुलाकात की। नवागत सीएमओ ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि कोरोना जैसे महामारी पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के साथ ही विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, खासकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने की प्राथमिकता होगी। इसके लिए टीम भावना को मजबूती प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें