संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के लिए प्राणों की आहुति दे दी। आजादी की लड़ाई में उनके नारे तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, ने देश के युवाओं में जोश भर दिया।
इसी का नतीजा रहा कि बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़कर देश से अंग्रेजों को भगाने पर मजबूर कर दिया। जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। ऐसे में आज हमें नेताजी के जीवन से जुड़े विचारों को आने वाली पीढ़ी को बताना होगा, जिससे उनमें भी देशप्रेम की भावना बढ़ सके।
इस दौरान राम मिलन भारती, कमरुज्जमा खान, रिंधू पासवान, सुनील यादव, शाहिद हुसैन, जुनैद आलम, चंद्रजीत जीत यादव, मोहम्मद हारुन, चंद्रभान पहलवान, कृष्णनाथ यादव, अयान भ्रमर आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती : भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित सनई चौराहे पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि भारत की आजादी में नेताजी के द्वारा किया गया आह्वान तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यह पूरे देश के लिए एक मंत्र बन गया।
इस मौके पर दीपक मौर्य, अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, महेश वर्मा, निशांत पांडेय, संतोष शुक्ला, फूलचंद आदि उपस्थित रहे।
आरएसएस ने नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण : आरएसएस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सनई स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
नगर बौद्धिक प्रमुख अभय त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी की वीरता, त्याग और देशभक्ति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। इस दौरान मनोज कुमार, शिवेंद्र, मोहित, धनंजय रस्तोगी, हरिशंकर सिंह, मनोज आदि उपस्थित रहे।