फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल का सीमावर्ती इलाका बना अवैध धर्मांतरण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम सुंदर तिवारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की नेपाल में जड़ें गहरी थीं। उसके पकड़ में आने और पूछताछ में नेपाल के कनेक्शन गहरे होने की एजेंसियों को जानकारी मिल रही है। इसलिए कई एजेंसियों का पूरा ध्यान नेपाल में लगा है, जिससे उन्हें इस केस से जुड़ी ठोस लीड मिल सके, और उसे काले कारनामे की पहुंच कहां तक है, उससे पर्दा उठा सकें।
ऐसी सूत्रों से जानकारी मिल रही है। यह भी बताया जा रहा है कि सीमावर्ती नेपाल का कपिलवस्तु उसके केंद्र में था। जहां वह जड़ें मजबूत करने में जुटा था। यहां बने मदरसे और मस्जिद माइंडवाश करने के लिए उसके ट्रेनिंग के रूप में उपयोग किए जाने और चंदे के नाम पर विदेशी फंडिंग से आने वाले धन का धर्मांतरण के लिए उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कभी- कभार आना- जाना होता था। वह किसके- किसके संपर्क में रहता था। कब कौन उसके साथ आता- जाता था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्योंकि, बॉर्डर पर उसके लोग थे, जिन्हें साथ लेने के बाद ही नेपाल में कदम रखता था। साधारण मौलवी सा दिखने वाला बाबा इतना बड़ा खिलाड़ी है और इतना बड़ा नेटवर्क बना लिया है। इससे जांच एजेंसियां हैरान हैं कि किन- किन बिंदुओं पर काम किया जाए। फिलहाल जांच में बड़े खुलासे और नाम आने की आशंका है। संवादस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें