फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में घायल नेपाल के युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 04 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ के बढ़नी में शुक्रवार रात बाइक हादसे में घायल युवक की रविवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक नेपाल के कृष्णानगर कस्बे का निवासी था।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से सटे कृष्णा नगर निवासी आशु (28) शुक्रवार को किसी काम से बढ़नी कस्बे में आया था। इस दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया। लोगों ने उसे बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर दिया गया। सर में गंभीर चोट लगने की वजह से उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। शव गोरखपुर से कृष्णानगर नेपाल गोलघर चौराहा पर पहुंचते ही लोगों में शोक का लहर दौड़ गया। पड़ोसियों ने बताया कि आशु की मां की तीन वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है और पिता भी इस दुनिया में नहीं हैं। सिर्फ एक 14 वर्ष की बहन सिद्धिमां है जो किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। भाई आशु किसी फल व्यवसाई के वहां काम करके जीविका का चलाता था।प
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें