फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चीन व नेपाल के सामान की खेप के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढेबरूआ। भारत-नेपाल सीमा पर बढ़नी में एसएसबी और कस्टम की संयुक्त टीम ने नेपाल से भारत आ रही नेपाली बस की जांच के दौरान चीन और नेपाल निर्मित खाद्य सामग्री और कपड़ों की बड़ी खेप बरामद की।
रूटीन बीआईटी चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान बस को रोककर यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई। पूछताछ में एक नेपाली यात्री ने बरामद सामान अपना होने की बात स्वीकार की। टीम ने यात्री को सामान समेत सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी की 50वीं वाहिनी बलरामपुर की सी कंपनी बढ़नी और कस्टम अधिकारियों की संयुक्त टीम शुक्रवार सुबह सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत आ रही नेपाली बस को रोककर यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और कपड़े मिले। पूछताछ में 40 वर्षीय नारायण प्रसाद गौतम निवासी मंडन दीपुर, कब्रपालन चौक, नेपाल ने सामान अपना बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें