फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 75 हजार भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली पकड़ा गया

Thu, 16 Jan 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरहवा। एसएसबी वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने बृहस्पतिवार को अवैध तरीके से नेपाल से भारत ला रहे 75 हजार रुपये भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली को पकड़ा। सीमा बल सीमा चौकी ककरहवा के नाका दल को सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तंभ संख्या-545 के समीप से मुद्रा की तस्करी होने वाली है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति नेपाल से भारत की तरफ बाइक से आता दिखा। संदेह के आधार पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। उसकी जेब से 500 के भारतीय नोटों की दो गड्डियां बरामद हुईं। उसके बारे में पूछने पर बाइक सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और रुपये से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। गिनती में 75 हजार रुपये होना पाया गया। व्यक्ति ने अपना नाम लल्लू यादव निवासी मोगलहा चौराहा थाना-लुंबिनी जिला रुपंदेही नेपाल बताया। इसके बाद रुपये के साथ व्यक्ति को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें