फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना अंतर्गत बढ़नी कस्बे से स्वाट ने बुधवार सुबह एक युवक को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ पकड़ा। उसके पास 20 पेटी में रखी 600 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सीमाई क्षेत्र में नेपाली शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस कई दिनों से सुरागकसी में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर स्वाट प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम ने बढ़नी कस्बे में छापेमारी की। वार्ड नंबर 7 के पश्चिम पोखरा के पास से टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी व उसकी निशानदेही पर 20 पेटी नेपाली शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक बढ़नी के ही वार्ड नंबर आठ का निवासी बताया जाता है। स्वाट प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है। नेपाली शराब की तस्करी में लिप्त लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। टीम में आशुतोष तिवारी, राकेश कन्नौजिया, दिनेश और अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें