फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए दो भारतीय बदमाश

Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल की सरलाही जिले की पुलिस ने सोमवार रात को मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश भारतीय मूल के बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं। लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में पुलिस ने दोनों को वांटेड किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के डीएसपी दीपेंद्र पंजियार थारू ने बताया कि भारतीय पुलिस से सूचना मिली की नेपाल के मोस्टवांटेड लुटेरे मौजूदा समय में एक स्थान पर हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए जब सरलाही पुलिस की टीम सोमवार की रात साढ़े आठ बजे उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो जितेंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस का दावा है कि उसकी गोली से एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। जब जितेंद्र को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में वैन बदलते हुए भागने की कोशिश की फिर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गोली लगने से घायल जितेंद्र का इलाज मलंगवा प्रांतीय अस्पताल में चल रहा है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। भारत बिहार के सीतामढ़ी सैयराग्राम निवासी लक्ष्मण सिंह भी शामिल है। इनके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। सरलाही जिले की पुलिस के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। पूछताछ टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें