फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत और संबंध : नक्शा बदलाव मामले में नेपाल ने मानी गलती, किया जाएगा सुधार

Sun, 11 Apr 2021 08:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)
विज्ञापन
भारत-नेपाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

नक्शे के आकार वाले मेडल पर भारतीय भूक्षेत्र के गायब करने का मामला नेपाल में तूल पकड़ता जा रहा है। नेपाल के जनप्रतिनधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने विरोध का स्वर बुलंद कर दिया है। इस मामले में शनिवार को नेपाल मेें विरोध प्रदर्शन भी हुए।

विज्ञापन


उसके बाद नेपाल गृह मंत्रालय ने गलती स्वीकार करते हुए नक्शे में सुधार करने की बात की है। नेपाल में हुए एक कार्यक्रम में नेपाल में योगदान करने वाली विभूतियों का सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की ओर से मेडल प्रदान किया गया।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले माधव समूह के नेता भीम रावल ने शनिवार को ट्वीट कर सरकार पर राष्ट्रघाती आरोप लगाते हुए मेडल खारिज करने की मांग की। इस मामले में जवाब भी मांगा है, जबकि एक नेपाली युवती ने मेडल वापस कर दिया। नेकपा एमाले झलनाथ खनाल, माधव नेपाल समूह निकट युवा संघ ने माइती घर चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्लेकार्ड दिखाकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गृह मंत्रालय नेपाल सरकार ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि दो साल पहले मेडल देने का निर्णय किया गया था, उसी समय मेडल बनाया गया था। पिछले साल मेडल बनाने के बाद कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन नहीं हो सका। अब नए साल बैसाख यानी 14 अप्रैल को नए नक्शे वाले मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें