फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पोलियो व राष्ट्रीय अभियानाें में लापरवाही अक्षम्य'

Fri, 20 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को 22 नवंबर को पोलियो ड्राप पिलाए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सभी पीएचसी की ओर से पूर्व में आयोजित अभियान के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम डॉ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह राष्ट्रीय अभियान है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग भी पूरा सहयोग करें।

पाेलिया ड्राप को बूथ दिवस सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। डीएम ने अभियान की सफलता के लिए बूथ दिवसों पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा बच्चों में पंजीरी का वितरण अनिवार्य रुप से सुनिश्चित कराएं तथा बीएसए से बूथ दिवस के दिन विद्यालयों में मीड-डे-मील भी बनाए जाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के डुमरियागंज, इटवा, उसका बाजार, मिठवल, बर्डपुर, बढ़नी, खुनियांव की लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि में सुधार नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को निर्देशित किया।

 इस दौरान एसडीएम सदर राजितराम प्रजापति, प्रभारी सीएमओ  डॉ. पीपी राय, प्रभारी सीएमएस डॉ आरके सिंह, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अजय कुमार, प्रभारी बीएसए आरएस वर्मा, सीडीपीओ मो.अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें