सिद्धार्थनगर। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित होने वाले नीट को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दोपहर दो से सवा पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में कुल 3078 पंजीकृत हैं जो इस बार परीक्षा में शामिल होंगे। इसके साथ ही कई स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे। 21 जून को परीक्षा के दिन केंद्र अलग-अलग टीम निगरानी करेगी। हर केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। नीट के लिए जिले के शिवपति इंटर काॅलेज शोहरतगढ़, जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई, रतनसेन इंटर काॅलेज और डिग्री कॉलेज बांसी, पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ को केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों की ओर से निरीक्षण करके देखा गया है। हर केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं और कंट्रोल रूम में अपडेट है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो केंद्र भ्रमण करके परीक्षा की जानकारी लेते रहेंगे। ्