फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनसीआर ने लखनऊ को आठ विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में सीजन- तीन गौतम बुद्ध आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेमीफाइनल एनसीआर दिल्ली और लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। एनसीआर की टीम ने लखनऊ को आठ विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन कर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी सक्षम राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिल्ली टीम के कप्तान आयुष ने टास जीतकर लखनऊ के कप्तान सौरभ यादव को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ टीम के सलामी बल्लेबाज वंश व अमन ने शुरुआत अच्छी दिलाई, लेकिन चौथा ओवर लेकर आए सचिन यादव ने पहली गेंद पर वंश को व्यक्तिगत आठ रन के स्कोर पर आउट कर दिया। टीम का उस समय स्कोर 23 रन था। अमन का साथ देने के लिए तीसरे विकेट की पारी संभालने ऋतिक मिश्रा क्रीज पर उतरे और पहुंचते ही शानदार कवर ड्राइव कर चौका लगाया। पांचवा ओवर लेकर आए नरेंद्र की गेंद पर अमन 16 रन की व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट हो गए। चौथे विकेट की पारी खेलने के लिए अतफ खान बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरे, लेकिन वह गेंदबाज आयुष की पहली गेंद पर आउट हो गए। बाद में आने वाले बल्लेबाज ऋतिक मिश्रा का साथ दे न सके। ऋतिक मिश्रा एक छोर पर जमे रहे, लेकिन 13 वां ओवर लेकर आए छोटा भीम की पांचवीं गेंद पर वह 42 के व्यक्तित्व स्कोर पर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 101 रन पर था।
विज्ञापन

पारी को संभालने के लिए जतिन शेरावत आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने बेहतरीन 43 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 168 रन पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज विकास राय व साहिल ने क्रीज पर उतरे ही लखनऊ के गेंदबाज पर आक्रमण कर दिया और चौकों-छक्कों की बौछार कर दी। दोनों बल्लेबाज 3.3 ओवर में 68 टीम के लिए जोड़े। चौथे ओवर के चौथी गेंद पर आदित्य की गेंद पर साहिल 21 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर फील्डर मंजुल दुबे के हाथों कैच आउट हो गए।
बल्लेबाज प्रियांश क्रीज पर पारी को आगे बढ़ाने के लिए उतरे। इधर विकास राय पांच छक्कों की मदद से 15 बालों पर धुआंधार बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। सातवां ओवर लेकर आए आदित्य दूसरी गेंद पर विकास राय को 62 रन के व्यक्तिगत स्कोर आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने लिए आर्यन चौधरी ने 24 रन का योगदान देकर रन आउट हो गए।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने लिए सक्षम राय क्रीज पर उतरे। प्रियांश 31 रन नाबाद और सक्षम राय नाबाद 24 की पारी खेलकर लक्ष्य को हासिल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व शिवपति एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह फीता काट कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अंपायर आशीष चौधरी, रवि कौशिक, स्कोरर गंगेश्वर कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह व प्रयाग भास्कर ने कमेंट्री की। लाइव प्रसारण रेहान जादरान ने किया। इस दौरान सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, श्यामसुंदर चौधरी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, अंबिका त्रिपाठी, संजय कौशल, राजेश उपाध्याय, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें