ककरहवा बॉर्डर पर साइकिल रैली निकाल कर कोरोना के प्रति जागरूक करते छात्र।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली
नारे लगाते हुए लोगों को कोरोना के खिलाफ किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। क्षेत्र के पंडित भागीरथी सूर्यनाथ त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज में एनसीसी के कैडेटों ने साइकिल रैली निकाल कर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली ककरहवा बॉर्डर से होते हुए दुल्हा चौराहा पर समाप्त हुई।
रास्ते भर कैडेटों ने दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, जब तक दवा नहीं बचाव ही दवा है का नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया। ककरहवा बॉर्डर पर पहुंचे एनसीसी के छात्रों का सशस्त्र सीमा बल के जवानों और सीमा शुल्क ककरहवा के लोगों ने उत्साहवर्धन किया। ककरहवा सीमा शुल्क के अधीक्षक भोजराज और समाजसेवी विजय गुप्ता ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया। रैली के बाद एनसीसी के कैडटों ने पौधरोपण भी किया। रैली में प्रबंधक कृष्ण कुमार त्रिपाठी, ध्रुपनाथ प्रजापति, कैलाश नाथ शुक्ल, शिवशंकर त्रिपाठी, दिनेश कुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।