फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग में सीखी निशानेबाजी

Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के छतहरी स्थित फायरिंग रेंज स्थल पर शुक्रवार को 46 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर सें आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में 220 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतियोगिता कर निशाना साधा।
विज्ञापन

फायरिंग प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, शिवपति इंटर कालेज, शिवपति पीजी कालेज, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर काॅलेज, लाल बहादुर शास्त्री हाईस्कूल रामवापुर तिवारी, बरसाती यादव इंटर काॅलेज, नव ज्योति सिद्धार्थ हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद, फातिमा हाई स्कूल आदि विद्यालयों से पांच-पांच एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभागिता कर एनसीसी के अफसरों की देखरेख में फायरिंग प्रदर्शन किया। फायरिंग प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स ममता व शिव शंकर के निशाने की प्रशंसा की गई।
बटालियन के कर्नल बीके शर्मा ने कहा कि निशानेबाजी में चयनित कैडेट्स का अभ्यास आगे भी कराया जाएगा। यह लोग आगामी थल सेना कैंप में भी प्रतिभागिता करेंगे। इस दौरान कैडेट्स को ग्रुप फायरिंग, निशाना लगाने का तरीका आदि की बारीकियां बताई गई। इस दौरान मेजर मुकेश कुमार, कैप्टन हेमंत राज उपाध्याय, एनसीसी ऑफिसर अनिल सिंह, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, अमित राना, अनिल कुमार, विजय सिंह, विनय कुमार मौर्य, जंग बहादुर, राहुल, रोहन, विक्की, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें