फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मां ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना

विज्ञापन
शोहरतगढ़ भिरंडा समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का दर्शन कर लोक मंगल की कामना की। मां को नारियल, अढऊल व चमेली के फूल, सफेद मिठाई , केवलगट्टा, पंचामृत, लाल चुनरी,फल ,फूल मेवा आदि अर्पित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पल्टादेवी, भिरंडा समय माता, नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था देखते बन रही थी। सुबह से देवी मंदिरों में घंटा, घड़ियाल, शंख व मां के भक्तिगीतों की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना व मंत्र जप करने से सर्वत्र सिद्धि व विजय की प्राप्ति होती है।
पुजारी टिल्लू शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पीला वस्त्र धारण कर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर दूध से बने मिठाइयों का भोग लगाने तथा मंत्र जप करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है और प्रतियोगिता परीक्षा में उसे सफलता अवश्य मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें