फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी तपता रहा नौतपा, सूर्य से दूर रहे बादल

विज्ञापन
शहर के बांसी मार्ग पर चिलचिलाती धूप में स्कूटी पर कपड़े से हाथ व चेहरे को ढक कर जाती युतियां। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम के तेवर दिन प्रतिदिन गर्म होते जा रहे हैं। इससे लोगों को सूरज की तपिश व भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के साथ पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को घरों में कैद हाेने पर मजबूर कर रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ जाएगी।
सोमवार को गर्मी रविवार की अपेक्षा और भी बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोगों को सूरज की तपिश का सामना करना पड़ा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बादलों और सूर्य की जुगल बंदी से पूरे दिन सूर्य को बादलों ने छुपाया नहीं। इससे बादल दिखाई तो दिए, लेकिन सूर्य की गर्मी से कोई राहत नहीं रही। सुबह करीब नौ बजे के बाद चल रही गर्म पछुआ हवा हर किसी को हैरान करती रही। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में बढ़ती उमस से लोगाें को और भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाओं के चलने के बाद भी सूरज के तेज में काई कमी नहीं आई, पेड़ की छांव में भी लोगाें को आराम नहीं मिल पा रहा था।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें