सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन, फुटबॉल, दिव्यांगजन खिलाड़ियों का ट्राई साइकिल दौड़, रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिता हुई। दिव्यांगजन के रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में नौगढ़ के बालक व बालिका ने मारी बाजी।
दिव्यांगजन रस्सा कस्सी के बालक वर्ग में नौगढ़ के जाहिद की टीम विजेता रही। जबकि आनंद प्रकाश की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में नौगढ़ के अमृत की टीम विजेता रही और शोहरतगढ़ के मुस्कान की टीम उपविजेता रही।
दिव्यांगजन खिलाड़ियों की ट्राई साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में गौतम ने प्रथम, शाहनवाज आलम ने द्वितीय व सरस्वती चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग शतरंज आयोजन में शक्तिमान कसौधन विजेता रहे। जबकि सिद्धार्थ शुक्ला उप विजेता रहे। शतरंज के जूनियर वर्ग में शिव शांत विजेता व सौर्य ओझा उपविजेता रहे। फुटबॉल के पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ नगर के टीम ने 4-3 से कपिलवस्तु की टीम को हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता में चार गोल करने पर अमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कबड्डी पुरुष वर्ग में किसान इंटरमीडिएट कॉलेज उसका बाजार ने 23-12 से सोहांस को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में उसका के तरफ से खेलते हुए राज ने 11 प्वांइट खुद हासिल करके टीम को विजय दिलाई।
बैडमिंटन एकल जूनियर बालिका वर्ग में एंजेल विजेता और प्राजंलि उपविजेता रही। बैडमिंटन डबल्स जूनियर बालिका वर्ग में एंजेल और प्रांजल विजेता व एकता और सुधा उपविजेता रहीं।