फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-ट्रायल बैठक में निस्तारण बढ़ाने पर जोर

Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर नौ मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में बैंक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समय से चिह्नांकन कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए, ताकि आपसी सहमति से त्वरित निपटारा संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत आमजन को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेंद्र कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र नाथ, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीपीओ विनय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें