सिद्धार्थनगर। परिवहन विभाग में एसी बस न होने से यात्रियों को गर्मी में यात्रा कठिन हो गई है। एसी बसों की संचालन न होने से लखनऊ, प्रयागराज, आगरा व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की यात्रा कठिन हो गई है। परिवहन विभाग के पास पहले से ही दो एसी बसे थी जिनकी एसी खराब होने से उन्हें वापस भेज दिया गया था।
रोडवेज परिवहन के पास दो एसी बस पहले थी, लेकिन उनका एसी खराब होने से वापस भेज दिया गया, दो माह बाद जिले में एक एसी बस मिला तो वह भी पुराना है। यात्रियों का कहना है कि जिले में पांच एसी बसों की जरूरत है। जिससे इस उमस भरी गर्मी में यात्रा करना आसान हो। लेकिन सिद्धार्थनगर डिपो के पास अब तक एक भी नई एसी बस नही मिल पाई है। जिससे गर्मियों में यात्रियों को यात्रा करना कठिन होता है।
जिले से लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, दिल्ली के लिए एसी बस चलती तो अन्य शहरों के लोग सिद्धार्थनगर में घूमने के लिए आते। तो पर्यटन को बढ़ावा मिलता। यहां के लोग भी अन्य शहरों में घूमने के लिए जाते।
-
अभी तक जिले में नहीं आई नई एसी बस
सिद्धार्थनगर। प्रचंड गर्मी में व तेज धूप में यात्रा करना कठिन हो गया है। ऐसे में जिले में एक भी एसी बस नही है। एसी बस न होने से यात्रियों ने बताया कि गर्मी में खटारा बस से यात्रा करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि जिले से मुख्य शहरों में जाने के लिए एक भी एसी बस नही है। एसी बस न होने से गर्मी में यात्रा कठिन हो गया है।
वर्जन
दोनों बसों में से एक का एसी बनाकर वापस भेजा गया है। और बसों की मांग की गई है। जल्द ही शहर में नई एसी बस मिलेगी।
-कैलाश कुमार, एआरएम रोडवेज