भनवापुर। विकास क्षेत्र क्षेत्र के गालापुर मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम कथा में मंगलवार को कथा व्यास बलराम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को राम जन्म की कथा सुनाई। कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार हुआ तब-तक नारायण ने अवतार लिया और अत्याचारियों का संहार किया है।
कथा के दौरान राजमान यादव, विजय कुमार, राम शब्द, विनोद मिश्रा, मनीष पांडेय, दीनानाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद