फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहरी की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ ब्लॉक क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को नहरी एवं नक्थर की टीम के बीच मैच खेला गया। नहरी की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया।
नहरी की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नक्थर की टीम निर्धारित 8 ओवर में 86 रन बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नहरी की टीम ने 8 ओवर एवं 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच बृजेश को दिया गया। उन्हाेंने 4 विकेट लिए और 17 रन बनाए। इस दौरान सोएब, श्याम पाल, घनश्याम, विजय चौहान, निसार अहमद, संदीप, इशुफ, राम आशीष, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें