उसका के गोशाला परिसर की व्यव्स्था देखते नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल।
उसका बाजार। नगर पंचायत के परसा गोशाला का निरीक्षण सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने किया। उन्होंने गोशाला में हुए पौधरोपण व साफ-सफाई को विशेष रूप से जांचा।
गोशाला में नए गोवंशियों की लिए शीघ्र नाद बनवाने के संबंध में ईओ अभिनव श्रीवास्तव से बात की। गोशाला परिसर में सोलर लाइट लगाने, परिसर के सुदृढ़ीकरण, मुख्य द्वार पर गेट बनवाने आदि के बारे में भी विमर्श किया। गोशाला को आदर्श गोशाला में विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। संवाद