सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। प्रभारी जिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित विद्यालयों का निरीक्षण करें।
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर नामांकन कराने तथा नवीन नामांकन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विकास खंड वार परिवार सर्वेक्षण में प्रगति लाने के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करते हुए नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व अन्य माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाय। सीडीओ ने जिन विद्यालयों में शौचालय नहीं बना है वहां शौचालय बनवाने का निर्देश दिया साथ ही विद्यालयों में पढ़ रहे जिन छात्र/छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बना है उनका बीआरसी पर आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। संवाद