फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पंचायन नगर बाजार के तीन साल पूरे, 15 करोड़ की योजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गौरव दिवस मनाया गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने महर्षि वशिष्ठ की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर समारोह का उद्घाटन किया। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 15 करोड़ रुपये की 79 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के 312 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्कृट कार्य करने वाले आधा दर्जन कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाना है। सभी पंद्रह वार्डों में भेदभाव रहित गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष, साप्ताहिक जनता दर्शन, जन शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर, प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान, मासिक योग दिवस, हर माह एक वार्ड में वृद्ध जन सम्मान समारोह, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए श्री राम धाम निःशुल्क यात्रा, निशुल्क शव वाहन की सुविधा, रिक्शा ठेला चालकों के लिए श्रमवीर सम्मान योजना, गरीब मृतक परिवारों के सहयोग हेतु संस्कार सहभागिता योजना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना, धार्मिक स्थलों के लिए धर्म ज्योति योजना, खिलाड़ियों और कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए नगर महोत्सव एवं अमर शहीद मेला जैसा कार्यक्रम संचालित करने वाला नगर देश की पहली नगर पंचायत बन गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित संकल्प भारत यात्रा में सहभागी बनने के लिए नगर को विकसित नगर पंचायत बनाने का सुझाव दिया। अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें