कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आठ नए संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके बाद मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3804 चार संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3636 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 122 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या प्रतिदिन घट-बढ़ रही है। कोई दिन ऐसा नहीं है कि जिस दिन मरीज न मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वृद्ध गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। संक्रमण से उसकी मौत हो गई।
मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापनगर, सकतपुर और मिठवल गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। खेसरहा ब्लॉक के स्थानीय कस्बे में दो संक्रमित मिले। लोटन के बस्टिया गांव में एक संक्रमित पाया गया। डुमरियागंज के बढ़नी चाफा गांव में एक संक्रमित मिला।
बढ़नी ब्लॉक के शंकरपुर गांव संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा आठ संक्रमित पाए गए। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।