नागपंचमी पर आज होगी नागों की पूजा
सिद्धार्थनगर। जिले में नागपंचमी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दौरान लोग नागों की पूजा और उनका अभिषेक करेंगे। शाम को बालिकाओं की ओर से बनाई गई गुड़िया को बच्चे पीटेंगे। कई जगहों पर कुश्ती का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेला जैसा माहौल रहता है।
जानकारों के अनुसार, नागपंचमी पर्व पर महिलाएं सुबह मंदिर पहुंचकर दूध और लावा चढ़ाती हैं, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार, सांप दूध नहीं पीता है। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि दूध सांप के लिए जहर के समान है। सांप को दूध पिलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किसी साथ सुथरे स्थान दूध को चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए।
गांव में सपेरे जाएं तो सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए। इसमें पुण्य की बजाए पाप हो जाता है। सांप कलर ब्लाइंड होता है, इसे रंग दिखाई नहीं देता है। सांप ने दूध को पानी समझकर पी लिया तो दूध से वह बीमार हो सकता है। उसकी मौत भी हो सकती है।