दुकान से 60 हजार रुपये की चोरी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार ठोठरी के किराने की दुकान से शनिवार को रुपये से भरा थैला चोरी हो गया। दुकानदार के अनुसार, उसमें करीब 60 हजार रुपये थे। पुलिस चोर का सुराग लगा रही है।
कोतवाली लोटन क्षेत्र के दुकानदार रघुवर दयाल साकिन ककरहवा थाना मोहाना ने तहरीर दी है कि उन्होंने साप्ताहिक बाजार ठोठरी में अपनी किराने की दुकान लगाई थी। शाम को जब सामान गाड़ी में रखने लगा तो रुपये का देखा कि थैला गायब था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवनंदन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की निशानदेही पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। संवाद