फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित :::: पत्नी की हत्या कर कमरे में दफना दी लाश, चारपाई डालकर सोता रहा

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के चक मझारी गांव में नव विवाहिता पत्नी की हत्या के बाद शव को यही पर दफना या
विज्ञापन
पुलिस को गुमराह करने के लिए दे दी थी गुमशुदगी की सूचना, जांच में सामने आया सच
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र का मामला, कमरे में खोदाई कराकर पुलिस ने निकलवाया शव
एक जून को किया था दोनों ने निकाह, मृतका की मां की तहरीर पर पति और सास-ससुर पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी। औराताल (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव के रहने वाले शमशेर ने पत्नी की हत्या करके शव कमरे में ही दफना दिया और वहीं चारपाई डालकर सोता रहा। सोमवार को उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 11 जुलाई से घर से लापता है। पुलिस छानबीन करते हुए मंगलवार को उसके घर तक पहुंची तो सनसनीखेज हकीकत सामने आई। कमरे की खोदाई में शव बरामद हो गया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने शमशेर और उसके मां-बाप पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि बीते एक जून को दोनों ने निकाह किया था।
जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थानाक्षेत्र के चक मझारी गांव का रहने वाला शमशेर (22) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था जहां उसका परिचय संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर से हुआ। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के यहां आना- जाना शुरू हो गया। इसी बीच मजहर की बेटी मुफीदुन (20) से शमशेर की दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद शमशेर मुफीदुन को लेकर गांव आ गया। बीते एक जून को दोनों का निकाह कराया गया। बताया जा रहा है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

13 जुलाई को शमशेर ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 11 जुलाई से घर से लापता है। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसी बीच मुफीदुन की मां सफीदुन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शमशेर, उसके पिता निबर और मां खुशबू निशा ने मिलकर मार डाला है और लाश घर में ही दफना रखी है। इसके बाद डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि कमरे के मिट्टी के फर्श की ताजा लिपाई की गई है। संदेह पर खोदाई कराई गई तो करीब छह फुट नीचे मुफीदुन की लाश बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि शमशेर और उसके मां-बाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

00
कोट
विवाहिता की हत्या कर घर में छिपाई गई लाश बरामद कर ली गई है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जएगा।
- बृजेश वर्मा, सीओ, डुमरियागंज
000


ग्रामीण बोले- आरोपी के चेहरे पर कभी नहीं दिखी शिकन
गांव के लोगों ने बताया कि नीबर के दो बेटों में छोटा शमशेर एक महीने पहले ही मुंबई से मुफीदुन को लेकर आया था। हत्या और घर में ही लाश छिपाने के बाद भी उसके चेहरे पर कभी शिकन नहीं दिखी। कमरे में छह फुट गहरा गड्ढा खोदकर लाश दफनाने के बाद लिपाई कर दी गई थी। उसी जगह पर शमशेर चारपाई बिछा कर सोता रहा ताकि किसी को शक न हो। ग्रामीणों ने संदेह जताया कि हत्या कर छह फुट गहरे गड्ढे में शव दफनाना किसी अकेले आदमी का काम नहीं हो सकता।
विज्ञापन


000


जिसके लिए घर-परिवार छोड़ा, उसी ने ले ली जानसंतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव के रहने वाले मजहर के चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी मुफीदुन की शमशेर से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए उसने शमशेर के साथ घर छोड़ दिया। बाद में दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। बीते 1 जून को दोनों का निकाह पढ़वाया गया था। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चलता रहा। अचानक रिश्ते में खटास पैदा हो गई। शमशेर को शक था कि मुफीदुन फोन पर किसी से बात करती है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और जिंदगी में कड़वाहट घुलती गई। जिस शमशेर के लिए मुफीदुन मां-बाप और परिवार को छोड़ आई थी उसी ने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें