कपिलवस्तु। चंदा वसूली के रुपये हड़पने के मामले में सहयोगी की हत्या करने के मामले में नेपाल की कपिलवस्तु पुलिस महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के पुलिस एसपी निरंजन दत्त भट्ट ने बताया कि सीपीएन-माओवादी महावीर ग्रुप कपिलवस्तु के जिला सचिव रमेश श्रेष्ठ और कपिलवस्तु के महिला विभाग की प्रमुख मंकला थारू समूह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिला सचिव श्रेष्ठ की योजना में रमेश यादव की हत्या की गई है।
मृतक का शव पिछले सप्ताह बिजयनगर गाऊ पालिका वार्ड नंबर दो खड़ाइचा भैसीघाट में चिराईखोला के तट पर कमर से ऊपर तक रेत से ढका हुआ अवस्था में मिला था। कपिलवस्तु कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के लिए सात दिन की समय सीमा बढ़ा दी है और जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक उनके पास पत्र और पार्टी के दस्तावेज जैसी सामग्रियां भी मिलीं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।स