डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील के कार्यालयों में तैनात मुंशियों पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र भेजकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता रामपाल सिंह, विनोद कुमार सिंह, वींरेंद्र सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, न्यायिक तहसीलदार कार्यालय व नायब तहसीलदार कार्यालय रात्रि में लगभग दस से ग्यारह बजे तक प्राइवेट मुंशियों के सहारे खुले रहते हैं। वे पेशकारों के कहने पर धन उगाही करते हैं। हिब्बा के फाइलों के निस्तारण के लिए पेशकार के कहने पर प्राइवेट मुंशी एक हजार का डिमांड करते हैं, नहीं देने की दशा में साक्ष्य के अभाव में निरस्त करने की बात करते हैं। डुमरियागंज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्राइवेट मुंशी बहुत पहले ही तहसील कार्यालय के विभिन्न पटल से हटाए जा चुके हैं। साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र मिलने पर जांचकर शिकायत की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद