फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों, नौजवानों की आवाज थे मुलायम सिंह यादव

Wed, 11 Oct 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सपा के जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों, नौजवानों की आवाज थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि आज का दिन समाजवादियों के लिए हृदयाघात वाला दिन है। आज ही के दिन देश और प्रदेश को नई दिशा देने वाला समाजवाद का सूर्य अस्त हो गया था। सिर्फ सपा ही नही बल्कि देश ने एक महान नेता को खो दिया था। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव किसानों, मजदूरों, नौजवानों व बेरोजगारों समेत वंचितों शोषित समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज थे। वह सिद्धांतों, संघर्ष और विचारों से सदैव भारतीय राजनीति में गूंजते रहेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल सिंह, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मोहम्मद इदरीश पटवारी, चमन आरा राइनी, सुरेश यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अयोध्या साहू, चंद्रमणि यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, विजय चौधरी, रमजान अली, तुफैल अहमद, शैलेंद्र शर्मा, सोनू यादव, चंद्रहास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें