बिस्कोहर में बैंड-बाजे के साथ निकाली गई अमृत कलश यात्रा
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में मंगलवार को अमृत कलश यात्रा निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पंचायतों के सभी वार्डों को घुमाते हुए बैंड बाजे के साथ अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह अमृत कलश यात्रा 30 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली में समाप्त होगी, जब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एकत्र किए गए 7500 अमृत कलशों को अमृत वाटिका में विश्राम मिलेगा, जो भारत के बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि का एक संकेत है। इस दौरान बलराम मिश्रा, सत्य नारायण दूबे, अमित मिश्रा, सचिन गुप्ता, मोना पांडेय, हीरा प्रसाद मिश्रा, पिंकू मोदनवाल आदि मौजूद रहें।