फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 123 शीशी कोडिनयुक्त सिरप और 960 कैप्सूल के साथ एमआर समेत दो गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकेश पांडेय और योगेश तिवारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके कब्जे से 123 शीशी कोडिनयुक्त सिरप और 960 नशीली दवाओं के कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडिनयुक्त सिरप और कैप्सूल नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुकेश पांडेय, भारतभारी, डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर और योगेश तिवारी निवासी कैथवलिया, खोराबार जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से 123 पीस कोडिनयुक्त सिरप, 960 ट्रामाडोल मिश्रित कैप्सूल, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। बरामद दवाएं सामान्य रूप से दर्द निवारक, एलर्जी और अन्य चिकित्सीय उपयोग में लाई जाती हैं, लेकिन इनका अवैध रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त पिछले कई महीनों से यह कारोबार कर रहे थे और नेपाल में इन दवाओं की सप्लाई करते थे। इन दवाओं का मिश्रण कर कॉकटेल ड्रग के रूप में सेवन युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बेहोशी, लत और ओवरडोज जैसे गंभीर स्वास्थ्य खतरे उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना पुरंदरपुर में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें