फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक को देना होगा सफाई का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद-विधायक को देना होगा सफाई का ब्योरा
विज्ञापन

प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार को दी जाएंगी सूचनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई, सैनिटाइज से जुड़े कार्यों की सूचना अब क्षेत्रीय विधायक व सांसद को दी जाएगी। निदेशक स्थानीय निकाय की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार प्रदेश भर के प्रत्येक नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्र के विधायक और सांसद को हर सप्ताह मंगलवार को सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे। आदेश के बाद अधिकारी अब सूचनाएं एकत्र कर आदेश का पालन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में नगर निकायों की ओर से सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के खूब दावे किए गए हैं। उनकी जमीनी हकीकत जानने के लिए निदेशक स्थानीय निकाय ने नगर निकायों को एक आदेश पारित किया है। आदेश के अनुसार हर सप्ताह के मंगलवार को नगर पालिकाएं, नगर पंचायत और नगर निगम के अधिकारी सप्ताह भर में सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यों समेत सैनिटाइज के बाबत समस्त जानकारियां क्षेत्र के विधायक और सांसद को उपलब्ध कराएंगे। इसमें उन्हें इन सूचनाओं से संबंधित समस्त जानकारियां देनी होंगी। निदेशालय की ओर से जारी आदेेश के बाद से अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। सांसद और विधायक तक सूचनाएं पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई लेकर कोताही बरतना मुश्किल होगा। नगर पंचायत डुमरियागंज ईओ शिवकुमार ने बताया निदेशक स्थानीय निकाय की ओर से आए आदेश का पालन किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक और सांसद को समस्त सूचनाएं समय से उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें