फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऋण योजनाओं की धीमी प्रगति पर सांसद ने जताई नाराजगी

Wed, 24 May 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलआरसी एवं डीसीसी बैंकिंग कार्यो की समीक्षा बैठक करते सांसद जगदंबिका पा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता व सीडीओ जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में बैंकिंग कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सांसद ने वार्षिक ऋण योजना के तहत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लोन कम स्वीकृत होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी एवं सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए और किसी भी योजना के पात्र लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। फसलों की क्षतिपूर्ति का भुगतान किसानों को शीघ्र कराने का निर्देश देते हुए सांसद ने कहा कि इन्वेस्टर समिट के दौरान जनपद में निवेश करने वाले उद्यमियों का सहयोग करते हुए उनका भी ऋण स्वीकृत किया जाए। सीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लंबित फाइलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान डीडीओ शेषमणि सिंह, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह के अलावा प्रमुख बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें