डुमरियागंज। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ एसपी सिंह ने रविवार को बताया कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत रविवार को दोपहर बाद से आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें।