फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

Mon, 22 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के कोल्हुई-लोटन मार्ग स्थित चंदनपुर चौराहे पर रविवार को दोपहर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के ककरहवा निवासी रामबृक्ष (35) बाइक से कोल्हुई होकर कहीं जा रहा था। अचानक विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पिकअप वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसओ कोल्हुई कुंआर गौरव सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पिकअप की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें