लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव के पास सोमवार को एक अज्ञात बाइक सवार ने विशुनपुर निवासी रामकिशोर (30) को टक्कर मार दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सीएचसी लोटन लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा का कहना है कि हादसे की जानकारी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।