बड़हलगंज। बाईपास रोड स्थित एक अस्पताल के पास बुधवार को विवाद में छह लोगों ने बाइक सवार रमाशंकर यादव पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड और डंडों से सिर पर प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई सुंदरलाल को भी पीटकर घायल कर दिया। कल्यानपुर निवासी रमाशंकर यादव पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल कर रहे थे। बुधवार को वह बेटी को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे थे।