सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने मंडी समिति स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र व बी पैक्स जोगिया का निरीक्षण किया। इसमें सुविधाओं एवं खरीद की जांच की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्र सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक खुलेंगे। सभी पर आवश्यक उपकरण उपलब्ध होना चाहिए। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों से संपर्क कर उनका अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इस बार सरकार ने गेंहू खरीद के लिए मोबाइल क्रय की व्यवस्था की गई है, जिसके अन्तर्गत किसानों से मोबाइल क्रय के माध्यम से गेंहू की खरीददारी उनके खेत से भी करने का निर्देश दिया गया है। संवाद